फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Job fair in ITI Mandi Campus

ऑटोमोबाइल कंपनी भरेगी 400 पद, आईटीआई पास युवाओं को मौका

Fri, 13 Apr 2018 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Fri, 13 Apr 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
Job fair in ITI Mandi Campus

आईटीआई से पासआउट हुए युवाओं के पास नौकरी का एक और सुनहरा मौका है। इसके लिए  ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड आईटीआई मंडी में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन करेगी। इस दौरान कंपनी विभिन्न ट्रेडों के 400 पद भरेगी। कंपनी 19 और 20 अप्रैल को आईटीआई मंडी में पासआउट युवाओं के लिए साक्षात्कार लेगी। 

विज्ञापन


आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन होने पर कंपनी एक साल तक 11 हजार रुपये प्रति माह और आगामी 6 माह तक 14 हजार रुपये प्रति माह वेतन देगी। डेढ़ वर्ष के प्रशिक्षण के बाद कंपनी दोबारा साक्षात्कार लेगी और परफॉरमेंस के आधार पर आगे रोजगार देगी। इस दौरान युवाओं को प्रशिक्षण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। युवाओं के लिए निर्धारित आयु 18 से 28 वर्ष रखी गई है।  
विज्ञापन


इन पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
आईटीआईआई में इलैक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक, पेंटर, टर्नर, वेल्डर, क्रिटिंग वेल्डर, स्ट्रक्चर वेल्डर, डीजल मेकेनिक, ऑटो बॉडी पेंटर और पावर डिस्ट्रीब्यूशन में पास आउट युवाओं के साक्षात्कार लेगी। उन्होंने इच्छुक युवाओं से आग्रह किया है कि रोजगार के लिए युवा 19 अप्रैल को सभी दस्तावेजों सहित आईटीआई कैंपस मंडी में उपस्थिति दर्ज करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed