हिमाचल में एक हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, इतना मिलेगा वेतन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में युवाओं के पास नौकरी का मौका है। 13 अप्रैल को देश की बड़ी निजी कंपनी चंबा के आईटीआई बट्ट में रोजगार मेला लगाएगी। इस दौरान एक हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
13 और 14 मई को रोजगार मेला लगेगा। रोजगार पाने के लिए शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत के साथ दसवीं और आईटीआई पास के लिए 60 प्रतिशत अंक की शर्त रखी गई है।
18 से 23 वर्ष की आयु वर्ग के युवा इस रोजगार मेले का हिस्सा बन सकते हैं। पंजाब और हरियाणा से पास आउट उम्मीदवारों को इस मेले का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं है।
इन पदों के लिए होगी भर्ती
आईटीआई से फिटर, डीजल मेकेनिक, वेल्डर, पेंटर जरनल, मोटर मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, ट्रैक्टर मेकेनिक, टूल एंड डाई मेकर, टर्नर, मशीनिस्ट, प्लास्टिक प्रोसेसिग ऑपरेटर, सीईओ ऑटोमोबाइल व्यवसाय में प्रशिक्षित पास आउट अभ्यर्थी के अलावा अंतिम सेमेस्टर में अपीयर अभ्यर्थी मेले में शामिल हो सकते हैं।
दसवीं के प्रमाण पत्र, आईटीआई के प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की तीन फोटो कॉपी साथ लानी होंगी। कंपनी चयनित अभ्यर्थी को 16200 रुपये वेतनमान देगी।
आईटीआई के प्रिंसिपल परवेज अली बट्ट ने बताया कि 13 मई को युवाओं की लिखित परीक्षा होगी। 14 मई को मौखिक साक्षात्कार की प्रक्रिया चलेगी। 14 मई को ही साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।