फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Job Fair in Bhatoli College Una Himachal Pradesh

नौकरी चाहिए तो यहां पहुंचें, 15 हजार तक मिलेगा वेतन

Sat, 07 Apr 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Sat, 07 Apr 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Job Fair in Bhatoli College Una Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। जिला ऊना के भटोली कॉलेज परिसर में 7 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 20 नामी कंपनियां शिरकत कर रही हैं। गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सौजन्य से आयोजित किए जा रहे रोजगार मेले में जिला ऊना सहित प्रदेश के अन्य कॉलेजों से विभिन्न विषयों में शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


जीजीआई के डीन इंपलॉयमेंट मनीष गौर ने बताया कि इन कंपनियों में तीन हजार पद खाली हैं। मेले में लगभग आठ सौ युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर देने की कोशिश की जाएगी। जीजीआई एवं रोजगार के प्रदेश समन्वयक प्रतीक आहलुवालिया तथा एचआर प्रमुख संतोष शर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न तरह की नौकरियों केे लिए दसवीं,
विज्ञापन


बारहवी, आईटीआई, डिप्लोमा, बीए, बीकॉम, बीएसएसी, बीसीए, बीबीए सहित अन्य व्यावसायिक विषयों में शिक्षित बेराजगार युवा भाग ले सकते हैं। रोजगार पाने वाले फ्रेशर्स को 6300 रुपये प्रतिमाह से लेकर 15 हजार तक वेतन दिया जाएगा। गौर हो कि उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कॉलेज के वार्षिक समारोह के दौरान इस तरह के रोजगार मेले के आयोजन बारे घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कंपनियां देंगी नौकरी

Job Fair in Bhatoli College Una Himachal Pradesh

रोजगार मेले के समापन पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार मुख्यातिथि होंगे। युवा अपने साथ बायोडाटा की पांच प्रतियां, आधार कार्ड की प्रति, सबसे उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र तथा आठ पासपोर्ट आकार के फोटो भी साथ लेकर आएं।

उन्होंने प्रदेश के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं से इस मौके का फायदा उठाने का आह्वान किया है। 


रोजगार मेले में सुजुकी, गैब्रियल, स्पाइसर, इंप्लॉयबिलिटी ब्रिज, बजाज मोटर्स, आरबीएस ग्रुप, सत्यम आईकेवाईए, कल्याणी फोर्ज एम्सन, मुंजाल शोआ, जयश्री पॉलीमर, सीएस सॉफ्ट, एडीस आदि सहित लगभग 20 कंपनियां भाग लेंगी। 

इच्छुक उम्मीदवार सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed