{"_id":"5bc19029bdec226966334eb2","slug":"job-fair-in-all-govt-colleges-in-himachal-pradesh-after-every-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में पढ़ाई के साथ अब मिल जाएगी नौकरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेज में पढ़ाई के साथ अब मिल जाएगी नौकरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के युवाओं को सरकार कॉलेज स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी। सरकार ने सभी डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपलों को हर तीन माह में रोजगार मेले करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रिंसिपलों को रोजगार कार्यालयों और उद्योगपतियों से परस्पर संपर्क बनाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
हिमाचल में स्वरोजगार पर जोर दे रही सरकार ने कॉलेजों में प्लेसमेंट ड्राइव शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए कॉलेजों में हर तीन माह में रोजगार मेले लगाकर उद्योगपतियों को कैंपस में आमंत्रित किया जाएगा। मौके पर विद्यार्थियों के साक्षात्कार कर कंपनियों में नौकरियां दिलाई जाएंगी।
विज्ञापन
इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपलों को नियमित तौर पर अपने शिक्षण संस्थानों को रोजगार मेले करने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री से रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश हुए हैं।
विज्ञापन
सभी कॉलेजों को रोजगार मेले आयोजित करने को कहा गया है। उन्होंने कॉलेज प्रिंसिपलों को जिला और उपमंडल स्तर पर रोजगार कार्यालयों और औद्योगिक इकाइयों के परस्पर संपर्क में रहने के आदेश दिए हैं।