युवाओं के पास नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 1100 पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 1,100 युवाओं के पास नौकरी का मौका है। चंबा के बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ में एक हजार आईटीआई पास आउट और प्रशिक्षण अर्जित करने वाले बेरोजगार प्रशिक्षितों को रोजगार मिलेगा। देश की नामी कंपनी 13 और 14 मई को रोजगार मेला लगाएगी।
युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत के साथ दसवीं जबकि आईटीआई पास के लिए 60 प्रतिशत अंक की शर्त रखी गई है। 18 से 23 वर्ष की आयु वर्ग के युवा इस रोजगार मेले का हिस्सा बन सकते हैं। पंजाब और हरियाणा से पास आउट अभ्यर्थियों को भी इस मेले का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं है।
रोजगार मेले के दौरान जिले के एक हजार से अधिक युवाओं को नौकरी के लिए वाहन तैयार करने वाली एमएनसी कंपनी चयनित करेगी। रोजगार मेले में आईटीआई से फिटर, डीजल मेकेनिक, वेल्डर, पेंटर जरनल, मोटर मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, ट्रैक्टर मेकेनिक, टूल एंड डाई मेकर, टर्नर, मशीनिस्ट, प्लास्टिक
प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीईओ ऑटोमोबाइल व्यवसाय में प्रशिक्षित पास आउट अभ्यर्थी के अलावा अंतिम साल के अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। आईटीआई के प्रिंसिपल परवेज अली बट्ट ने बताया कि 13 और 14 मई को रोजगार मेला लगेगा।
आईटीआई दाड़ी में 100 युवाओं को मिलेगी नौकरी
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी (धर्मशाला) में निजी कंपनी 100 बेरोजगार आईटीआई प्रशिक्षितों को रोजगार देगी। इसके लिए जिला सोलन के नालागढ़ की एक कंपनी 5 मई को कैंपस साक्षात्कार लेगी।
साक्षात्कार में आईटीआई के किसी भी ट्रेड में पास आउट प्रशिक्षित भाग ले सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी 8075 रुपये मासिक वेतन सहित ईएसआईसी, निशुल्क बस सुविधा, सब्सिडाइज कैंटीन कम मूल्य पर भोजन की सुविधा देगी।
आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीश राणा ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में किसी भी ट्रेड में आईटीआई पास आउट बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 साल निर्धारित की गई है।