{"_id":"5971aca84f1c1b030f8b462a","slug":"job-fair-at-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए अच्छी खबर, यहां मिल रही है नौकरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के लिए अच्छी खबर, यहां मिल रही है नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के उद्योगों में रोजगार उपलब्ध करवाने को पालमपुर में रोजगार मेला लगाएगा। उप रोजगार कार्यालय की प्रभारी सुमन कटोच ने बताया कि रोजगार मेला 26 जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं तीन बजे तक सेंट पॉल स्कूल पालमपुर स्थित गीटान हॉल में होगा।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश की नामी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार, शैक्षणिक योग्यता, रोजगार कार्यालय पंजीकरण, अनुभव, हिमाचली निवास प्रमाण-पत्रों की फोटोप्रति और तीन पासपोर्ट साइज फोटो सहित रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने रोजगार पाने के इच्छुक लोगों से रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कार्यालय धर्मशाला से दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन