फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair at nahan for the recruitment for 1262 various posts

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 1262 पदों के लिए होने वाली है भती

Wed, 23 May 2018 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 23 May 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
job fair at nahan for the recruitment for 1262 various posts
प्रतीकात्मक तस्वीर

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। श्रम एवं रोजगार विभाग ने इस बार 1262 पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। कंपनियों से विभाग के पास पहुंची मांग के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन


निजी कंपनियां आईटीआई डिप्लोमा होल्डर, बीफार्मा, बीएससी, बीकॉम, एमएससी और एमफार्मा डिप्लोमा होल्डरों के साथ हेल्परों व विशेष शैक्षणिक योग्यता रखने वाले बेरोजगारों को रोजगार देंगी।
विज्ञापन


मौके पर उद्योग प्रबंधन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी जारी करेगा। इसके लिए जिला एवं रोजगार विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोजगार मेले में प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार उन्हें नियुक्ति पत्र जारी करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी क्षेत्र की 33 कंपनियां देंगी रोजगार

job fair at nahan for the recruitment for 1262 various posts

श्रम एवं रोजगार विभाग सिरमौर के पास अभी तक निजी क्षेत्र की 33 कंपनियां पहुंचीं हैं। कंपनियों की मांग के अनुसार विभाग अलग-अलग श्रेणियों में कुल 1262 पद भरने के लिए 26 मई को ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में रोजगार मेला होगा।

आईटीआई के प्रशिक्षण प्राप्त विभिन्न ट्रेड के डिप्लोमा होल्डरों के 293, बीफार्मा, बीएससी व बीकॉम के अभ्यर्थियों के 75, एमएससी और एम फार्मा के 30, हेल्परों के 690 पदों के अलावा विशेष शैक्षणिक योग्यता रखने और अनुभवी अभ्यर्थियों के कुल 164 पद भरे जाएंगे।

सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचें अभ्यर्थी

job fair at nahan for the recruitment for 1262 various posts
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में 26 मई को सुबह 9 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। औद्योगिक इकाइयों के लिए स्टाल लगाने की व्यवस्था विभाग करेगा।

रोजगार देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब, कालाअंब व बीबीएन सोलन से मांग मिल चुकी है। अभ्यर्थी निम्न व उच्च शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा के दस्तावेजों को साथ लाएं। उम्मीदवार की आयु 18-45 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed