{"_id":"57f868a34f1c1b6a5326fdd8","slug":"job-fair-at-govt-college-ghumarwin-on-18th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"5वीं से लेकर बीए पास तक को नौकरी का मौका, करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
5वीं से लेकर बीए पास तक को नौकरी का मौका, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से राज्य के बेरोजगार युवकों-युवतियों के लिए 18 अक्तूबर को सुबह 9 बजे राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने दी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के 5वीं, 8वीं, दसवीं, दस जमा दो और बीए पास आवेदकों के अतिरिक्त आईटीआई और डिप्लोमा होल्डर के पद भरे जाएंगे। इच्छुक आवेदक 3 पासपोर्ट आकार की फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाएं।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए विभागीय उप निदेशक शिमला के कार्यालय दूरभाष नंबर 0177-2624305, जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर किसी भी कार्य दिवस में सायं 3 से 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।