{"_id":"5aa3b7a34f1c1bbc758b4bb8","slug":"job-fair-at-chamba-on-12-and-13-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए नौकरी का अवसर, यहां लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए नौकरी का अवसर, यहां लगेगा रोजगार मेला
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई पासआउट और जुलाई 2018 में पासआउट होने वाले प्रशिक्षुओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। 12 और 13 मार्च को आईटीआई शाहपुर में 15 से अधिक निजी कंपनियां रोजगार मेला लगाएंगी।
विज्ञापन
इसमें मूल प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचकर प्रशिक्षित युवा रोजगार हासिल कर सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा से सैकड़ों युवक-युवतियां विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण ले चुके हैं। अगला बैच जुलाई 2018 में पासआउट होने वाला है। आईटीआई शाहपुर में 15 से अधिक निजी कंपनियां युवाओं के इंटरव्यू लेंगी।
विज्ञापन
आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने कहा कि आईटीआई शाहपुर में 12 और 13 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।रोजगार मेले में पासआउट और जुलाई 2018 में पासआउट होने वाले प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन