फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair at bilaspur himachal

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला

Tue, 27 Feb 2018 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Updated Tue, 27 Feb 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
job fair at bilaspur himachal

बेरोजगार युवाओं के लिए निजी कंपनी नौकरी के अवसर मुहैया करवा रही है। कंपनी जिला रोजगार कार्यालय में पांच मार्च को साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि मैसर्ज एमएंडबी फुटवियर प्राइवेट लिमिटेड 79 ईपीआईपीए फेज-1 झाडमाजरी बद्दी में 25 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। 

विज्ञापन


उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों पात्र हाेंगे। चयनित उम्मीदवार को वेतन और भत्ते 7 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 10 पदों के लिए साक्षात्कार 6 मार्च को 11 बजे मैसर्ज एमएंडबी फुटवियर प्राइवेट लिमिटेड 79 ईपीआईपीए फेज-1 झाडमाजरी बद्दी में होगा। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष और 10वीं पास होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार को मॉडर्न शूज प्लांट में चार साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवार को वेतन और भत्ते 8 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed