जम्मू-कश्मीर को हराकर इस राज्य ने किया डॉ. बीसी राय नेशनल फुटबॉल ट्रॉफी पर कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में फुटबाल खेल की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता डा. बीसी राय ट्रॉफी का फाइनल झारखंड ने जम्मू कश्मीर को हराकर जीत लिया। समापन समारोह में हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
फाइनल मैच का पहला गोल झारखंड की ओर से कप्तान एसजे बॉलन लहुंडिम ने नौवें मिनट में किया। इसके बाद जोशन भोगता ने 14वें मिनट में दूसरा गोल किया। पहले हाफ में झारखंड ने दो-शून्य की बढ़त बनाई।
दूसरे हाफ में जम्मू-कश्मीर के अदील तारिक ने पहला गोल 62वें मिनट में तथा शाकिर अहमद शेख ने व़ें मिनट में दूसरा गोल करके टीम को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद शाकिर अहमद शेख ने 87वें मिनट में जम्मू-कश्मीर के लिए तीसरा गोल करके टीम को बढ़त दिला दी।
हिमाचल प्रदेश समेत कुल 16 टीमों ने लिया भाग
जम्मू-कश्मीर ने 3-2 से बढ़त बनाकर काफी हद तक मैच को अपने कब्जे में किया। लेकिन झारखंड के छोटू ट्रिकी ने अगले ही मिनट में गोल दागकर टीम को एक बार फिर बराबरी पर ला दिया। दोनों टीमें निर्धारित समय में 3-3 से बराबर रहीं।
इसके बाद दोनों टीमों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इस दौरान भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। मैच का निर्णय अब पेनल्टी शूट आउट पर आ गया। इसमें झारखंड ने चार गोल मारकर जम्मू-कश्मीर को पराजित करते हुए विजेता का खिताब जीता।
एचपीएफए के मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि डॉ. बिंदल को किसी जरूरी काम के चलते दिल्ली जाना पड़ा। विजेता तथा उपविजेता टीमों को भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने ट्रॉफी प्रदान की।
शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश समेत कुल 16 टीमों ने भाग लिया। समापन मौके पर मलोटी स्कूल नादौन के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
स्टेडियम में कमरों का होगा प्रावधान
इस प्रतियोगिता को देश भर की अलग-अलग संस्कृतियों के संगम के रूप में भी याद किया जाएगा। इस मौके पर फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश राणा, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह मान, इकराम
मोहम्मद, श्याम सुंदर शर्मा, सुरेश कुमार छेछा, रोशन खान, मुनीष पंजलु, प्रदीप ठाकुर, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सैणी, पंकज दत्ता, अश्वनी दत्ता, राकेश दत्ता, अमित दत्ता समेत कई फुटबाल प्रेमी मौजूद रहे।
बिंदल ने कहा कि खड्ड फुटबाल स्टेडियम में खेल सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसमें खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं में भी इजाफा किया जाएगा। स्टेडियम में दो अतिरिक्त कमरे बनाने के लिए उपायुक्त को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।