फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JEE Main 2018 online exam date announced

JEE मेन परीक्षा का शेडूयल जारी, ऑनलाइन एग्जाम इस दिन

Fri, 24 Nov 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Nov 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
JEE Main 2018 online exam date announced

इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। सीबीएसई ऑफलाइन जेईई मेन का आयोजन आठ अप्रैल 2018 को कराएगा जबकि ऑनलाइन एग्जाम 15 और 16 अप्रैल 2018 को होगा। परीक्षा के लिए एक दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


जेईई मेन एग्जाम से क्वालिफाई होने वाले शीर्ष 2.24 लाख अभ्यर्थियों को आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलेगा। बचे हुए अभ्यर्थियों के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होती है। इस रैंक के हिसाब से आईआईटी छोड़कर बाकी संस्थानों में बीटेक दाखिले की राह खुलती है।
विज्ञापन


सीबीएसई ने जेईई मेन 2018 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में ही आयोजित होगी। ऑफलाइन परीक्षा अगले वर्ष आठ अप्रैल को देशभर में आयोजित की जाएगी जबकि ऑनलाइन परीक्षा 15 और 16 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में 248 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड में देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार और रुड़की में इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगा जबकि पंतनगर में केवल ऑनलाइन मोड में जेईई मेन का आयोजन किया जाएगा।

यह होगा परीक्षा शुल्क
पेपर 1 या पेपर 2 ऑनलाइन : जनरल और ओबीसी (पुरुष 500 रुपये, महिला अभ्यर्थी 250 रुपये), एससी, एसटी और पीएच (पुरुष अभ्यर्थी 250 रुपये, महिला अभ्यर्थी 250)
पेपर 1 या पेपर 2 ऑफलाइन : जनरल और ओबीसी (पुरुष 1000 रुपये, महिला अभ्यर्थी 500 रुपये), एससी, एसटी और पीएच (पुरुष अभ्यर्थी 500 रुपये, महिला अभ्यर्थी 500)
पेपर 1 और पेपर 2 दोनों ऑनलाइन : जनरल और ओबीसी (पुरुष 1300 रुपये, महिला अभ्यर्थी 650 रुपये), एससी, एसटी और पीएच (पुरुष अभ्यर्थी 650 रुपये, महिला अभ्यर्थी 650)
पेपर 1 और पेपर 2 ऑफलाइन : जनरल और ओबीसी (पुरुष 1800 रुपये, महिला अभ्यर्थी 900 रुपये), एससी, एसटी और पीएच (पुरुष अभ्यर्थी 900 रुपये, महिला अभ्यर्थी 900)
(नोट:- डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से फीस का भुगतान करने पर एक प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा।)
     
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 01 दिसंबर 2017
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 01 जनवरी 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : मार्च 2018 के दूसरे सप्ताह में
जेईई मेन की आंसर की जारी होने की तिथि : 24 से 27 अप्रैल 2018
जेईई मेन पेपर 1 का रिजल्ट जारी होने की तिथि : 30 अप्रैल 2018
जेईई मेन ऑल इंडिया रैंक जारी होने की तिथि : 31 मई 2018


यह है वेबसाइट : www.jeemain.nic.in 
जेईई मेन देना है तो आधार कार्ड जरूरी
देहरादून। इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2018 में इस बार आधार कार्ड के बिना ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे। सीबीएसई ने इसका प्राइमरी नोटिस जारी किया है, जिसमें यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक आधार कार्ड की जानकारी से मिलान न होने पर आवेदन नहीं कर पाएंगे।

सीबीएसई ने उन सभी छात्रों के लिए अपील जारी की है जो कि जेईई मेन 2018 में शामिल होने जा रहे हैं। बोर्ड के मुताबिक हर भारतीय नागरिक को जेईई मेन ऑनलाइन आवेदन में अपना आधार कार्ड नंबर देना होगा। इसके अलावा नाम, जन्मतिथि और जेंडर भी अनिवार्य है।

इनका अगर आधार कार्ड की डिटेल से मिलान नहीं होगा तो जेईई मेन का आवेदन नहीं कर पाएंगे। सीबीएसई के मुताबिक सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह आधार कार्ड पर अपना नाम, जन्मतिथि और जेंडर आदि सभी जानकारियां पहले ही दुरुस्त करा लें।

यह सुनिश्चित कर लें कि यह सभी जानकारियां आपके स्कूल के प्रमाण पत्रों के मुताबिक हों। अगर इसमें कोई खामी है तो इसका तुरंत सुधार कर लें। इसके बिना आवेदन नहीं कर पाएंगे। पहली बार बोर्ड ने जेईई मेन में आधार कार्ड की अनिवार्यता की है।

एनआईटी, ट्रिपल आईटी में दाखिले को 75 प्रतिशत अंक जरूरी
देहरादून। देश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आईटी), सेंट्रल फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट (सीएफआईटी) में दाखिला लेने के लिए अब 12वीं के अंकों की अनिवार्य अर्हता इस साल भी पहले जैसे रहेगी। गत वर्ष बोर्ड ने तय किया था कि इसके लिए छात्र को 75 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य होंगे।


सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आईआईटी, ट्रिपल आईटी, एनआईटी, सीएफआईटी में दाखिलों की प्री प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2018 ही होगी। गत वर्ष तक इनमें से आईआईटी में दाखिले के लिए 12वीं में 75 प्रतिशत या बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल का नियम लागू था जो कि अब बाकी संस्थानों के लिए भी लागू कर दिया गया है।

अब आईआईटी के साथ ही एनआईटी, ट्रिपल आईटी और सीएफआईटी में दाखिला लेने के लिए भी जेईई मेन परीक्षा के साथ ही छात्र को 12वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य होंगे। या अपने बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में नाम आना जरूरी है।

इससे कम अंक पर जेईई मेन में अच्छी रैंक होने के बावजूद इनमें से किसी भी तकनीकी संस्थान में एडमिशन नहीं मिलेगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए अंकों का यह क्राइटेरिया 75 के बजाए 65 प्रतिशत रखा गया है।


जेईई मेन में अब 12वीं के अंकों की बाध्यता नहीं
देहरादून। जेईई मेंस की मेरिट बनाने में 12वीं के अंकों की बाध्यता पूर्ण रूप से खत्म हो चुकी है। इस बार भी 12वीं के अंकों के बिना ही मेरिट तैयार होगी। हर साल सीबीएसई बोर्ड देश के तमाम बोर्ड से उनका 12वीं का डाटा मिलने का इंतजार करता है। इस वजह से समय से कॉमन मेरिट लिस्ट तैयार नहीं हो पाती थी। लिहाजा, 12वीं के अंकों का नियम खत्म कर दिया गया था।

सीबीएसई ने जेईई मेन 2018 के नोटिफिकेशन में यह जानकारी जारी की है। इसके मुताबिक इस बार केवल जेईई मेन परीक्षा के आधार पर ही छात्रों को रैंक जारी की जाएगी। प्रक्रिया के हिसाब से अब तक जेईई मेन देने वाले छात्रों में से शीर्ष 2 लाख (इस बार 2.24 लाख) का चयन आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए करता था।

बचे हुए सभी अभ्यर्थियों की एक कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होती थी। इस लिस्ट में उन्हें ऑल इंडिया रैंक जारी की जाती है। यह लिस्ट जेईई मेन परीक्षा के 60 प्रतिशत और 12वीं के 40 प्रतिशत अंकों के वेटेज के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें सभी राज्य बोर्डों से छात्रों का 12वीं का डाटा मंगाया जाता है।

इस प्रक्रिया में लगातार दो साल से विलंब होने की वजह से आईआईटी तक की काउंसिलिंग में फर्क पड़ रहा है। लिहाजा, इस साल जेईई मेन में 12वीं के अंकों की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। अब केवल जेईई मेन परीक्षा के प्रदर्शन को ही दाखिले का आधार बनाया गया है।

इस बार 2.24 लाख को मिलेगा आईआईटी का टिकट
देहरादून। जेईई मेन एग्जाम से इस बार दो लाख के बजाए दो लाख 24 हजार अभ्यर्थियों का चयन आईआईटी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा के लिए किया जाएगा। आईआईटी कानपुर अपने नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी जारी कर चुका है।

जेईई मेन परीक्षा से पहले 1.80 लाख अभ्यर्थियों का चयन आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए हुआ करता था। इसके बाद साल दर साल इस संख्या में इजाफा होता आ रहा है। वर्ष 2016 में यह संख्या दो लाख 20 हजार पहुंच गई थी।


इस साल आईआईटी ने जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 2.24 लाख कर दी है। यानी जेईई मेन से क्वालिफाई करने वाले इतने अभ्यर्थियों को एडवांस का टिकट मिलेगा।

माना जा रहा है कि लगातार आईआईटी में आने वाले कम योग्य छात्रों और सीटें खाली रहने की समस्या की वजह से यह संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed