{"_id":"586a441c4f1c1b03521585e7","slug":"jbt-and-lt-interview-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी और एलटी के साक्षात्कार 9 से, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेबीटी और एलटी के साक्षात्कार 9 से, यहां देखें पूरा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जेबीटी दिव्यांग कोटे से भर्ती और लैब टेक्निशियन के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। जेबीटी (दृष्टिहीन) के साक्षात्कार 9 और 10 जनवरी को होंगे। जेबीटी (श्रवण) के साक्षात्कार 10 और 11 जनवरी को होंगे।
विज्ञापन
ब्रेल टीचर के लिए 11 जनवरी और लैब टेक्निशियन क लिए 12 जनवरी को साक्षात्कार होंगे। आयोग के सचिव राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
अगर किसी को साक्षात्कार से तीन दिन पूर्व बुलावा पत्र प्राप्त नहीं होता है तो वह कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222202, 221841 पर संपर्क कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन