{"_id":"580716db4f1c1b726b70432b","slug":"iti-jobs-at-shahpur-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, यहां पहुंचे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, यहां पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। इस बार 21 अक्तूबर को एचपीएल कंपनी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से लगभग 50 युवाओं का चयन करेगी।
विज्ञापन
सभी चयनित युवाओं को कंपनी के सोलन जिला के जाबली स्थित प्लांट में नियुक्ति दी जाएगी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायणन ने बताया कि 21 अक्तूबर को होने वाले कैंपस इंटरव्यू के लिए एनसीवीटी से 2014, 2015 और 2016 में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक्स, पीपीओ, सीओई, कोपा, रेडियो एंड टीवी, आईटी और फिटर व्यवसायों में कोर्स पूरा कर चुके अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।
विज्ञापन
इन सभी अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को कंपनी 7819 रुपये मासिक सीटीसी सैलरी देगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं को 21 अक्तूबर को सुबह शाहपुर संस्थान के बहुउद्देश्यीय भवन में आना होगा।
विज्ञापन
इस दौरान पहले लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ अपने समस्त प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो भी अवश्य लाना होगा।