{"_id":"5c8b5d42bdec2214222a78a2","slug":"iti-annual-exams-in-june-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार जून महीने में होंगी आईटीआई की वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस बार जून महीने में होंगी आईटीआई की वार्षिक परीक्षाएं
Fri, 15 Mar 2019 01:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के प्रशिक्षुओं की वार्षिक परीक्षाएं इस बार जून माह में होंगी। तकनीकी शिक्षा विभाग ने बरसात के मौसम में प्रशिक्षुओं को पेश आने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कई बार सड़कें बंद होने के कारण प्रशिक्षु परीक्षा देने से वंचित रह जाते थे। साथ ही इस बार ऑनलाइन परीक्षाएं होने के चलते भी विभाग ने जल्द परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसके शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी आईटीआई को इस बारे सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्रदेश की सभी सरकारी और निजी आईटीआई प्रशिक्षुओं के पेपर जुलाई माह के अंत में शुरू होते थे, लेकिन इस बार ये परीक्षाएं जून माह में ही होंगी। प्रदेश की सरकारी और निजी आईटीआई प्रशिक्षुओं के प्रैक्टिकल 10 जून से 15 जून तक चलेंगे। इंजीनियरिंग ड्राइंग पेपर 18 जून को होगा। इसके बाद प्रशिक्षुओं के 20 जून से 26 जून तक ऑनलाइन पेपर होंगे। जिन प्रशिक्षुओं का नामांकन 2018 में हुआ है, उनके पेपर वार्षिक और ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन
इसमें दो साल के कोर्स में दो बार और एक साल के कोर्स में एक बार ही पेपर देने होंगे। पहले प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं जुलाई माह के अंत में शुरू होकर अगस्त माह तक चलती थीं, लेकिन इस बार ये परीक्षाएं जून माह में ही हो जाएंगी। उधर, आईटीआई उपनिदेशक देवेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार परीक्षाएं जून माह में ही शुरू हो जाएंगी।