ITBP में भर्ती का मौका, 31 तक करें ऑनलाइन आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के लिए आईटीबी में भर्ती होने का मौका है। आईटीबीपी (इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस) की ओर से देशभर में 241 हेडकांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक युवा दो जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के 60 पदों के लिए शहरी क्षेत्र से 23 पद, एससी से 12 पद, एसटी से 3 पद और ओबीसी से 22 पदों को भरा जाएगा। वहीं, कांस्टेबल के 181 पदों के लिए शहरी क्षेत्र से 85 पद, एससी से 31 पद, एसटी से 17 पद और ओबीसी से 48 पदों को भरा जाएगा।
हेडकांस्टेबल पद के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास, मोटर मेकेनिक सर्टिफिकेट, तीन वर्षों का अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र या ओटो मोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा कांस्टेबल पद के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आईटीआई सर्टिफिकेट, तीन वर्ष का अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र।
ये रहेगी आयु सीमा और वेतनमान
युवाओं को आवेदन करने के बाद ग्राउंड पास करना होगा। इसमें 1.6 किलोमीटर दौड़ साढ़े सात मिनट में पूरी करनी होगी।लांग जंप 11 फीट और हाईजंप तीन फीट पार करना होगा।
इसके बाद 50 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। इन बाधाओं को पार करने वाले युवाओं ही आईटीबीपी पद के हकदार होंगे। उधर, आईटीबीपी निदेशक आरके पचनंदा ने इसकी पुष्टि की है।
हेडकांस्टेबल पद के लिए 18 से 21 वर्ष आयु सीमा तथा कांस्टेबल पद के लिए 18 से 25 वर्ष आयुसीमा रहेगी। इसके अलावा एससी/एसटी के युवाओं को आयु सीमा में पांच वर्ष की रियायत रहेगी।
ओबीसी वर्ग के युवाओं को तीन वर्ष, एक्स सर्विसमैन के आश्रितों को आयुसीमा में 3 वर्ष की रियायत दी जाएगी। हेडकांस्टेबल लेवल-चार के लिए 25000-81100 वेतनमान रहेगा। जबकि, कांस्टेबल पद के लिए लेबल-तीन 21000-69100 रहेगा।