इस दिन से होंगे केसीसीबी भर्ती के साक्षात्कार, उम्मीदवारों को भेजे बुलावा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। इसके तहत असिस्टेंट मैनेजर, क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पदों के लिए साक्षात्कार और मूल्यांकन की प्रक्रिया 11 अक्तूबर से आरंभ होगी।
केसीसीबी के महाप्रबंधक ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। सफल अभ्यर्थियों की सूची, साक्षात्कार और मूल्यांकन की तिथि और अन्य जानकारी बैंक की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू केसीसीबी डॉट इन पर तीन अक्तूबर से उपलब्ध होगी।
साक्षात्कार और मूल्यांकन का शेड्यूल
- असिस्टेंट मैनेजर के पदों के साक्षात्कार 11 और 12 अक्तूबर को होंगे।
- जूनियर प्रोग्रामर पदों के साक्षात्कार 13 अक्तूबर को होंगे।
- कोआप्रेटिव सोसायटी कोटे से क्लर्क पदों की मूल्यांकन प्रक्रिया 13 अक्तूबर को होगी।
- कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के मूल्यांकन 16 अक्तूबर को होंगे।
- प्रशिक्षित सचिव कोटे से क्लर्क पदों के मूल्यांकन 17 और 18 अक्तूबर को होंगे।
- क्लर्क ग्रेड चार के पदों के मूल्यांकन 20 व 21 अक्तूबर और 23 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक होंगे।
नॉन मेडिकल टेट में सवाल गलत
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से 9 सितंबर को लिए गए नॉन मेडिकल टेट के प्रश्नों में गलतियां सामने आने का दावा किया गया है। परीक्षार्थियों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी आंसर-की में दर्शाई प्रत्येक सीरीज के तीन-तीन प्रश्नों के उत्तर सही न होने की बात कही है।
नॉन मेडिकल सीरीज बी के पेपर में प्रश्नों में त्रुटियों के कारण परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति है। परीक्षार्थियों अंजना कुमारी, उमा देवी, सीमा राणा, सुनीता देवी, सुनील कुमार, नमिता सूद, मुकेश सूद, रेणु बाला, कंचन, मनोज कुमार और अंजलि ने बताया कि प्रश्न पत्र की बी सीरीज में चार प्रश्न गलत हैं।
प्रश्न संख्या 20 में त्रुटि है। प्रश्न संख्या 53 में ऑप्शन ए तथा बी सही हैं, लेकिन पेपर में उक्त दोनों ऑप्शन नहीं थे। इसी तरह प्रश्न संख्या 144 भी गलत छापा गया। प्रश्न संख्या 145 का अंग्रेजी माध्यम का प्रश्न अधूरा है तथा हिंदी माध्यम के प्रश्न से भिन्न है।
परीक्षार्थियों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव से आग्रह किया है कि गलत पूछे प्रश्नों और आंसर-की में न दर्शाए गए तीन प्रश्नों के सभी परीक्षार्थियों को कृपांक दिए जाएं।
टीजीटी नॉन मेडिकल टेट की आंसर-की में जो उत्तर नही दर्शाए गए हैं, उनके सभी परीक्षार्थियों को कृपांक दिए जाएंगे। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक मेल आईडी पर भी त्रुटियों का ब्योरा भेज सकते हैं।- अश्वनी राज शाह, सचिव, हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड