फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   interview in sundernagar mandi for 199 posts recruitment

बेरोजगार युवाओं के लिए खुले नौकरी के द्वार, 199 पदों पर भर्ती

Sun, 04 Nov 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 04 Nov 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
interview in sundernagar mandi for 199 posts recruitment

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। निजी कंपनी पांच नवंबर को सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी में 199 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। एचएमपीए लिमिटेड कंपनी के महाप्रबंधक अविनाश शर्मा ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, टैली कॉलर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों और टीम

विज्ञापन


मेंबर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, मैनेजमेंट ट्रेनिंग, एकेडमिक काउंसलर, अकाउंटेट, रिसॉट मैनेजर, एचआर एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। दसवीं से लेकर स्नातक और एमबीए वालों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है।

विज्ञापन

interview in sundernagar mandi for 199 posts recruitment

कैंपस इंटरव्यू में चयनित होने वाले युवाओं को धर्मशाला, मंडी, मनाली, हमीरपुर, ऊना, शिमला, कुल्लू, सोलन, गुरुग्राम, गुजरात और मोहाली में रखा जाएगा। जो आईटीआई ट्रेड के युवा होंगे, उनका रहना और खाना कंपनी की ओर से निशुल्क होगा।

मौके पर आवेदन शुल्क 500 रुपये इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होने से पहले देय होगा। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रणाम पत्रों की कॉपी, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण साथ लाना होगा। चयनित युवाओं को 7500-20200 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed