{"_id":"5e638bc68ebc3eead15d8034","slug":"interview-for-various-posts-at-women-iti-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आईटीआई बिलासपुर में इस दिन होंगे इंटरव्यू, भरे जाएंगे टेक्निकल ऑपरेटरों के पद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
महिला आईटीआई बिलासपुर में इस दिन होंगे इंटरव्यू, भरे जाएंगे टेक्निकल ऑपरेटरों के पद
Sat, 07 Mar 2020 05:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बेरोजगार युवाओं को नालागढ़ की निजी कंपनी रोजगार का मौका दे रही है। कंपनी हिमाचल के बिलासपुर की महिला आईटीआई में 11 मार्च को साक्षात्कार लेगी। चुने गए उम्मीदवारों को प्रारंभिक कार्य के दौरान 10600 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
एक साल पूरा करने के बाद मानदेय में बढ़ोतरी का भी प्रावधान किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी हंसराज गुप्ता ने बताया कि इंडियन कार्ड क्लोथिंग कंपनी लिमिटेड नालागढ़ 40 टेक्निकल ऑपेरटर के पद भरने को बिलासपुर आईटीआई में 11 मार्च को कैंपस इंटरव्यू लेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार 600 रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। यह सभी पद नियमित भरे जाएंगे तथा ईएसआई, प्रोविडेंट फंड, मेडिकल कवर, बोनस, सब्सिडाइज कैंटीन, ट्रांसपोर्टेशन एवं वर्दी की सुविधा भी कंपनी देगी।
विज्ञापन
एक वर्ष के बाद कंपनी 14 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देगी। उन्होंने बताया कि 18-25 आयुवर्ग के किसी भी ट्रेड में आईटीआई पास महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित जिला राजकीय महिला आईटीआई बिलासपुर में 11 मार्च को सुबह 11 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।