फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   interview for vacant seats in agriculture university palampur

कृषि विवि की खाली सीटों के लिए वॉक इन इंटरव्यू इस दिन

Tue, 07 Aug 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 07 Aug 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
interview for vacant seats in agriculture university palampur

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में स्नातक और स्नातकोतर स्तर के शैक्षणिक कार्यक्रमों में कुछ सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए विवि ने वॉक इन इंटरव्यू रखे हैं। विवि में प्रदेश समेत देश भर के छात्र प्रवेश लेते हैं। इसमें स्नातक प्रवेश परीक्षा-2018 के आधार पर वेटरनरी महाविद्यालय की बीवीएससी और एएच की विभिन्न संवर्ग की खाली पांच सीटों के लिए आठ अगस्त को वॉक इन इंटरव्यू होंगे। 

विज्ञापन


बीएससी ऑनर्स कृषि की विभिन्न संवर्ग की 20 खाली सीटों के लिए नौ अगस्त, मास्टर्स प्रोग्राम प्रवेश परीक्षा-2018 के आधार पर एमएससी कृषि अर्थशास्त्र की एक, एमएससी एंटोमोलॉजी की दो और एमएससी मृदा विज्ञान की खाली एक सीट के लिए आठ अगस्त, मास्टर्स प्रोग्राम प्रवेश परीक्षा-2018 के आधार पर एमएससी जैव रसायन की दो, एमएससी पर्यावरण विज्ञान की एक, एमएससी फूड साइंस और न्यूट्रीशन की पांच सीटों के लिए नौ अगस्त, मास्टर्स प्रोग्राम प्रवेश परीक्षा-2018 के आधार पर विभिन्न संवर्ग की
विज्ञापन


एमवीएससी एनीमल जेनेटिक्स एंड ब्रीडिंग की एक, वेटरनरी मेडिसिन की एक और वेटरनरी माइक्रोबायोलॉजी की एक सीट को 10 अगस्त,  बेसिक साइंस महाविद्यालय की मेरिट आधार पर विभिन्न संवर्ग की बीएससी लाइफ साइंसिज की दस और बीएससी फिजिकल साइंसिज की खाली एक सीट के लिए वॉक इन इंटरव्यू 10 अगस्त को होंगे,
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि गृह विज्ञान महाविद्यालय की बीटेक फूड टेक्नोलॉजी की एक, बीएससी हॉस्पिटेलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन की पंद्रह, बीएससी ऑनर्स कम्यूनिटी साइंस की विभिन्न संवर्ग की 14 खाली सीटों को वॉक इन इंटरव्यू 13 अगस्त को होंगे। कृषि विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट http://hillagric.ac.in पर अधकि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed