फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   interview for the posts of sales executive in hamirpur

हिमाचल में नौकरी का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट छात्र करें आवेदन

Sat, 11 Feb 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
interview for the posts of sales executive in hamirpur

अगर नौकरी की तलाश में हैं तो 13 फरवरी को हमीरपुर रोजगार कार्यालय पहुंच जाइए। रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 50 पदों के लिए 13 फरवरी को साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। भारत बुकिंग हॉलीडेज मनाली नामक निजी कंपनी इन पदों पर भर्ती करेगी।

विज्ञापन


रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को कार्यालय में सुबह दस बजे पहुंचकर साक्षात्कार दे सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार के लिए आए उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री और एक वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा होना अनिवार्य है। कंपनी की तरफ से चयनित अभ्यर्थियों को 7500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी द्वारा इंसेटिव भी कर्मचारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए आए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष तक होनी चाहिए। अभ्यर्थी महिला या पुरुष दोनों यह साक्षात्कार दे सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी वीपी राणा ने बताया कि 13 फरवरी को एक निजी कंपनी द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 50 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को दस्तावेजों सहित रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार के लिए पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पालमपुर में 14 फरवरी को होंगे साक्षात्कार

interview for the posts of sales executive in hamirpur

उपरोजगार कार्यालय पालमपुर की प्रभारी सुमन कटोच ने बताया कि 14 फरवरी को सेल्स एग्जीक्यूटिव के 50 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिला कुल्लू के मनाली स्थित एमएस भारत बुकिंग होलीडेज कंपनी के लिए सुबह 10 बजे से उप-रोजगार कार्यालय पालमपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि 18 से 30 वर्ष आयु के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार, जिनकी शैक्षणिक योग्यता बीए और पीजीडीसीए हो, वे अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और बोनोफाइड प्रमाण-पत्र समेत साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवार को 7500 रुपये वेतन और इंसेंटिव दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed