{"_id":"5a27f5274f1c1b87698c008c","slug":"interview-for-helper-and-trainee-operator-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां होंगे इन पदों के लिए साक्षात्कार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां होंगे इन पदों के लिए साक्षात्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 06 Dec 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। मैसर्ज ल्युमिनस पॉवर टेक लिमिटेड गगरेट ऊना ने हेल्पर और ट्रेनी ऑपरेटर के 80 पद अधिसूचित किए हैं। पदों के लिए साक्षात्कार 12 दिसंबर को उपरोजगार कार्यालय अंब तथा 13 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में होंगे।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि हेल्पर के पदों के लिए उम्मीदवार दसवीं और बारहवीं पास जबकि ट्रेनी ऑपरेटर के लिए फीटर, इलेक्ट्रीकल, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा एमएमवी में आईटीआई पास होना चाहिए।
विज्ञापन
इन पदों के आयु 28 वर्ष तक होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित आईटीआई पास ट्रेनी ऑपरेटर को 65 सौ रुपये तथा हेल्पर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 63 सौ रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन पदों के लिए योग्य तथा इच्छुक पुरुष आवेदक अपना रोजगार कार्यालय पंजीकरण, जन्म का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी छाया प्रतियों के साथ साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंच कर भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी प्रकार का यात्रा और दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।