{"_id":"57a35d294f1c1ba16a2b882e","slug":"interview-for-guest-faculty-in-regional-centre-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार सैलरी, रीजनल सेंटर में इंटरव्यू इस दिन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
25 हजार सैलरी, रीजनल सेंटर में इंटरव्यू इस दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खनियारा (धर्मशाला) स्थित क्षेत्रीय केन्द्र में विभिन्न विषयों एमकॉम, एमबीए, एमसीए और एमएससी जियोलॉजी के लिए अंशकालिक अवधि के लिए प्राध्यापक (गेस्ट फैकल्टी) तैनाती के लिए दस अगस्त को एचपीयू में साक्षात्कार होंगे। विश्वविद्यालय के अतिथि संकाय भवन में साक्षात्कार सुबह दस बजे शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
गेस्ट फैकल्टी में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को यूजीसी के तय मानकों/दरों के आधार पर 500 रुपये प्रति लेक्चर अधिकतम 25000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। अभ्यर्थी तय तिथि को समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ तय स्थान पर सुबह 10 बजे उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
एचपीयू के रीजनल सेंटर के निदेशक डा. कुलदीप अत्री ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र के गेस्ट फैकल्टी चयनित किए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-246100, 246111 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन