फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   interview for 200 posts of ITI candidates in Mandi himachal

मंडी आईटीआई में 200 पद भरेगी कंपनी, होंगे साक्षात्कार

Sat, 24 Aug 2019 12:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Aug 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
interview for 200 posts of ITI candidates in Mandi himachal
फाइल फोटो

आईटीआई मंडी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 28 अगस्त को साक्षात्कार होंगे। मुद्रा सोलर पीवी लिमिटेड विलेज बांध गुजरात में 200 पदों की भर्ती करेगी। आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि 28 अगस्त आईटीआई से पास आउट विद्यार्थियों का साक्षात्कार होगा। इसमें इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, फिटर व्यवसाय के प्रशिक्षु हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन


यदि किसी ने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का कोर्स और सोलर मित्रा कोर्स कर रखा हैं तो वे भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। 12वीं पास अभ्यर्थी के लिए भी भर्तियां हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साक्षात्कार में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 11000 रुपये की सीटीसी मिलेगी। पीएफ भी कटेगा। एक लाख का स्वास्थ्य बीमा भी होगा। आधार कार्ड, शिक्षा प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अभ्यर्थियों को साथ लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed