फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   interview by 100 posts of JOA and Clerk by sainik kalyan board hamirpur

लिपिक, जेओए के एक सौ पदों के लिए 21 से इंटरव्यू

Wed, 14 Nov 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 14 Nov 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
interview by 100 posts of JOA and Clerk by sainik kalyan board hamirpur

पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले लिपिक, स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों के लिए साक्षात्कार 21 नवंबर से शुरू होंगे। यह साक्षात्कार सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर के रोजगार सेल में आठ दिन चलेंगे। एक सौ पदों के लिए विभाग ने करीब 1500 पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे हैं।

विज्ञापन


विभाग ने इन पदों के लिए प्रत्येक दिन 150 से दो सौ अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए बुलाए हैं। विभाग 21 नवंबर को क्लर्क और जेओए, 22 नवंबर को स्टेनो टाइपिस्ट के लिए और 24 से तीस नवंबर तक क्लर्क और जेओए के पदों के लिए साक्षात्कार लेगा। इन सौ पदों में से 80 पद जेओए और लिपिक तथा 20 पद स्टेनो टाइपिस्ट के भरे जाएंगे।

विज्ञापन

interview by 100 posts of JOA and Clerk by sainik kalyan board hamirpur

लिपिक के पदों के लिए सेना में क्लर्क रहे पूर्व सैनिकों को टाइपिंग टेस्ट नहीं देना पड़ेगा। जबकि अन्य पूर्व सैनिकों के लिए क्लर्क के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य है। विभाग ने करीब 1500 पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर भेेज दिए हैं।

इस संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि विभाग ने लिपिक और जेओए के 80 और स्टेनो टाइपिस्ट के 20 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि 21 नवंबर से 30 नवंबर तक रखी है। इन एक सौ पदों के लिए करीब 1500 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed