एमबीए में प्रवेश को इंटरव्यू और जीडी का शेड्यूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अपने यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित करने के लिए साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कशन की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 180 और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 628 ने क्वालीफाई किया है।
बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. यशवंत गुप्ता ने बताया कि संस्थान की 60 सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 18 से 21 जुलाई तक एचपीयू में साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कशन होगा। इसके बाद 25 से 30 जुलाई तक शेष 60 नान सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए साक्षात्कार और जीडी आयोजित की जाएगी।
संस्थान की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है संबंधित जानकारी
उन्होंने बताया कि संस्थान की वेबसाइट www.hpubsshimla.org पर प्रवेश परीक्षा मेरिट आधार पर श्रेणीवार घोषित की गई सूची में से साक्षात्कार और जीडी के लिए बनाए गए ग्रुप का ब्योरा उपलब्ध करवाया गया है। इसे छात्र डाउनलोड कर तय किए गए शेडयूल के मुताबिक साक्षात्कार और जीडी में हिस्सा लेना होगा।
एचपीयूबीएस और धर्मशाला के लिए एक साथ 25 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 7 जून को घोषित कर दिया गया है। परिणाम व मेरिट भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। धर्मशाला रीजनल सेंटर में चलाए जा रहे एमबीए सेल्फ फाइनानसिंग कोर्स के लिए अलग से 4 और 5 अगस्त को साक्षात्कार और इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।