यहां चल रही अंतरराष्ट्रीय स्नोबोर्ड प्रतियोगिता, जर्मनी और अमेरिका भी हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में जर्मनी और अमेरिका भी हुए शामिल हो गए। चांशल घाटी में अंतरराष्ट्रीय स्नोबोर्ड प्रतियोगिता अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। शुक्रवार को पचास खिलाड़ियों के साथ शुरू हुई प्रतियोगिता का संघर्ष अब 25 खिलाड़ियों में सीमित हो गया है।
अंतिम चरण रविवार को होगा जिससे विजेता और उपविजेता खिलाड़ी तय होंगे। चांशल घाटी में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में शनिवार को जर्मनी और अमेरिका के खिलाड़ी भी पहुंच गए।
इससे खिताब के लिए संघर्ष और भी रोमांचक हो गया है। प्रतियोगिता में भारतीय सेना, नेपाल, जर्मनी और अमेरिका के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम चरण में अंक निर्धारित करने के लिए तकनीकी कमेटी बनाई गई है।
समापन समारोह की तैयारियां
इस कमेटी के प्रभारी भारतीय सेना के मेजर जनरल अतुल कौशिक बनाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश स्नोबोर्ड एसोसिएशन और अल्पाईन डवैलर्ज के संयुक्त तत्वावधान में हो रही स्पर्धा के समापन समारोह की तैयारियां भी की जा रही हैं।
समारोह में प्रदेश शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। स्नोबोर्ड एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवराज कश्यप ने बताया कि स्पर्धा में भाग लेने के लिए विशेष रुप से जर्मनी व अमेरिका से प्रतिभागी भी चांशल घाटी पहुंचे हैं।
रविवार को स्पर्धा का समापन होगा। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव रूपेश कंवल, स्कीईंग ओलंपियन खिलाड़ी रह चुके चुन्नी लाल ठाकुर, दिग्विजय राणा, शिव प्रताप, योगेश ठाकुर, गौरव कुल्ला, संतोष ठाकुर, रोशन लाल ठाकुर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।