फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International hockey umpire durga thakur warm welcomed at nalagarh

अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

Tue, 24 Apr 2018 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन) Updated Tue, 24 Apr 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
International hockey umpire durga thakur warm welcomed at nalagarh

अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर एवं नालागढ़ की बहू दुर्गा ठाकुर का नालागढ़ पहुंचने पर ढोल-गाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। दुर्गा कॉमनवेल्थ गेम्स में देश से एकमात्र हॉकी अंपायर थीं, जिन्होंने समूचे देश का प्रतिनिधित्व किया। 

विज्ञापन


बीबीएन सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में स्वागत समारोह हुआ। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेलों के कोचों ने सरकार से दुर्गा ठाकुर को जिला खेल अधिकारी के पद पर तैनात करने की मांग की है। 
विज्ञापन


नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि क्षेत्र की एक महिला ने पूरे हिमाचल व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। दुर्गा ठाकुर को नौकरी और नालागढ़ में स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने की मांग को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक कृष्ण लाल ने कहा कि विकास के मामलों में कोई राजनीति नहीं होगी, बल्कि सभी साथ मिलकर चलेंगे। दुर्गा ठाकुर ने इस स्वागत सत्कार के लिए सबका धन्यवाद किया और कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह लोगों की उम्मीदों पर और खरा उतरें। 

बीबीएन सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष पंकज शर्मा गोल्डी ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और ऐसी प्रतिभाओं का मान बढ़ाने के लिए यह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।  

ये रहे मौजूद  

International hockey umpire durga thakur warm welcomed at nalagarh

इस अवसर पर एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष नीलम खुल्लर, रड़ियाली पंचायत प्रधान इंदू ठाकुर, उपप्रधान हरदीप सिंह, सेवानिवृत्त अधिकारी डीसी द्विवेदी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश चंदेल, कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

संजीव ठाकुर, साई हॉस्टल बिलासपुर के प्रभारी एवं कोच जयपाल चंदेल, हिमाचल जिमनास्टिक एसोसिएशन के सचिव ओपी रनोट, पूर्व बीडीसी मेंबर रणजीत सिंह, दुर्गा ठाकुर के पिता देवक राम, आर्मी में हवलदार एवं खिलाड़ी व दुर्गा ठाकुर के पति देवेंद्र कुमार

ठाकुर, इंडियन रेलवे वॉलीबाल टीम के कैप्टन कर्ण चौधरी, हवलदार अंकित, पूर्ण चंद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह, कुलतार सिंह, प्रदीश ठाकुर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed