{"_id":"580324094f1c1bc67b291a17","slug":"international-centre-for-buddhist-studies-in-hpu-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में बनेगा इटरनेशनल सेंटर ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू में बनेगा इटरनेशनल सेंटर ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में इटरनेशनल सेंटर फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज स्थापित किया जाएगा, जिसमें न केवल देश बल्कि विदेशों के छात्र भी बौद्ध धर्म और संस्कृति पर शोध और पढ़ाई कर सकें गे। सेंटर को स्थापित करने की दिशा में विवि ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने सेंटर को खोलने के लिए एक अलग से कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में बनाई यह कमेटी सेंटर को स्थापित किए जाने का प्रारूप तैयार करेगी। कुलपति ने बताया कि बुद्धिस्ट मोनुमेंटल डेवलपमेंट काउंसिल दिल्ली से पहले ही विश्वविद्यालय के बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग में अंतरराष्ट्रीय सेंटर फार बुद्धिस्ट स्टडीज को स्थापित किए जाने को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
कुलपति ने बताया कि यह कमेटी सेंटर के प्रारूप को तैयार करेगी और उसी के आधार पर इसे स्थापित किया जाएगा। जहां शोध, शिक्षण और प्रशिक्षण कोर्स और कार्य किए जाएंगे। वहीं मार्च 2017 में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन भी आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कुलपति द्वारा गठित की गई कमेटी प्रति कुलपति चेयरमैन होंगे।
विज्ञापन
वहीं डा. अरविंद आलोक निदेशक बुद्धिस्ट मोनुमेंटस डेवलपमेंट काउंसिल नई दिल्ली सलाहकार होंगे। जबकि प्रो. लक्ष्मण सिंह ठाकुर, निदेशक डा. वाईएस परमार पीठ, प्रो. अपर्णा नेगी निदेशक इंस्टीट्यूट आफ ट्राइबल स्टडीज, प्रो. चंद्र मोहन निदेशक एमटीए विभाग,
प्रो. हिम चटर्जी डीन परफारमिंग एंड विजुअल आर्ट, प्रो. एसएन घोष मनोविज्ञान विभाग, प्रो. ज्योति प्रकाश गणित विभाग, विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित, डा. अर्पिता नेगी योगा विभाग, डा. सत्य प्रकाश पाठक योग विभाग इसके सदस्य जबकि बुद्धिस्ट स्टडीज विभागाध्यक्ष वीएस नेगी इस कमेटी के सदस्य सचिव होंगे।