फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   interest profile test for students labour ministry

अब परीक्षा से जानिए किस क्षेत्र में शुरू करें नौकरी

Sat, 19 Jan 2019 04:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Jan 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
interest profile test for students labour ministry

छात्र अब एग्जाम के जरिये जान सकेंगे कि उनकी रुचि का विषय क्या है। युवाओं को यह जानने में भी मदद मिलेगी कि वह किस विषय को अपनी रुचि के मुताबिक चुनकर उसमें करिअर बना सकते हैं। इसमें उनकी मदद करेगा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय। छात्रों को इस एग्जाम में 180 सवालों का जवाब देना होता है। आंसर-की में दिए जवाबों के आधार पर फिर छात्रों की रुचि का पता लगाया जाता है।

विज्ञापन


इस आधार पर छात्र अपना करिअर चुन सकते हैं। श्रम एवं रोजगार विभाग ने इसकी पहल राजकीय आईटीआई शिमला के छात्रों के लिए ओस्टार नेट इंटरेस्ट प्रोफाइल टेस्ट का आयोजन करके की। इस टेस्ट में राजकीय आईटीआई शिमला के आईटी विभाग के 50 छात्रों ने भाग लिया। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त पर आए अधिकारी विशाल शर्मा ने बताया कि केंद्र की महत्वपूर्ण योजना नेशनल करियर सर्विस के तहत पूरे देश में आईटीआई, पालीटेक्निक एवं कॉलेज के छात्रों के लिए ओस्टार नेट इंटरेस्ट प्रोफाइल वर्क इंपोर्टेंस एंड एबिलिटी प्रोफाइल टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

interest profile test for students labour ministry

इसमें छात्रों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार करियर चुनने में मदद करने के मकसद से इस टेस्ट का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य स्कूलों कॉलेजों में भी यह टेस्ट होंगे। इंटरेस्ट प्रोफाइल टेस्ट में छात्रों की रुचि जानने के लिए एक ऑनलाइन टेस्ट होता है। इसमें छात्रों को 180 सवालों के जवाब देने पर एक रिपोर्ट प्रदान की जाती है।

इस रिपोर्ट के माध्यम से प्रत्येक छात्र आसानी से जान सकता है कि उसकी रुचि के अनुसार उसके लिए कौन से रोजगार के अवसर सही रहेंगे। विशाल ने बताया कि टेस्ट की सुविधा मॉडल करियर सेंटर क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में निशुल्क उपलब्ध है। छात्र किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय आकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। साथ ही कोई भी स्कूल, कॉलेज यदि अपने छात्रों के लिए यह टेस्ट करवाना चाहते हैं तो वे भी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed