शिमला में जुटे 19 कॉलेजों के 120 शूटर, इंटर कॉलेज शूटिंग प्रतियोगिता शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला की शूटिंग रेंज में प्रदेश विवि की तीसरी इंटर कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें प्रदेश के 19 कॉलेजों की टीमों के 120 शूटर हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 50 महिला शूटर शामिल हैं।
शिमला के कॉलेजों और एचपीयू पीजी सेंटर से 40 शूटर हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलजीत सिंह ने किया। विवि के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम के सहायक निदेशक डॉ. हरि सिंह भी मौजूद रहे।
पहले दिन महिला और पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने दस मीटर राइफल और पिस्टल स्पर्धा में हिस्सा लिया। सहायक निदेशक डा. हरि सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन में इंदिरा गांधी खेल परिसर के शूटिंग कोच रविंद्र प्रकाश सहयोग कर रहे हैं।
मेजबानी एचपीयू पीजी सेंटर कर रहा है। प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी।
दूसरी इंटर कॉलेज स्पर्धा में फाइन आर्ट और संजौली कॉलेज रहा था विजेता
शुभारंभ पर राज्य राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव सूद, विरेंद्र बांश्टू, टिका राम व वीर सिंह मौजूद रहे।इंदिरा गांधी खेल परिसर में बीते सत्र में हुई दूसरी इंटर कॉलेज स्पर्धा में फाइन आर्ट कॉलेज ने पुरुष वर्ग और सेंटर ऑफ
एक्सीलेंस कॉलेज संजौली ने महिला वर्ग की ट्रॉफी पर कब्जा किया था। पुरुष वर्ग में एचपीयू सेंटर फार इवनिंग स्टडीज (इवनिंग कॉलेज) ने दूसरा और सीमा कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया था। महिलाओं में संजौली प्रथम, नालागढ़ दूसरा और हमीरपुर कॉलेज तृतीय रहा था।