{"_id":"60cc84c57d340779584b7024","slug":"industrial-training-institutes-charge-fee-from-students-for-reappear-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परीक्षा के लिए दो बार चुकानी पड़ रही फीस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक ही परीक्षा के लिए दो बार चुकानी पड़ रही फीस
Fri, 18 Jun 2021 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Jun 2021 05:05 PM IST
सार
रि-अपीयर की परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षुओं को 410 रुपये फीस जमा करवानी पड़ती है। प्रशिक्षुओं रित्विक, गुरप्रीत, शुभम, मनीष ने कहा कि एक बार फीस जमा करवा दी थी। कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटीआई के प्रशिक्षुओं को एक ही परीक्षा की दो बार फीस चुकानी पड़ रही है। प्रशिक्षुओं ने वर्ष 2019 में रि-अपीयर की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था। यह परीक्षा वर्ष 2020 में होनी थी। कोरोना के कारण रि-अपीयर की परीक्षाएं नहीं हो सकीं। उस समय प्रशिक्षुओं ने संस्थानों में जाकर फीस जमा करवा दी। लेकिन प्रशिक्षुओं की परीक्षा नहीं हो पाई। अब जब दोबारा से रि-अपीयर की परीक्षाएं भरी जा रही हैं तो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को दोबारा से फीस जमा करवाने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
जिससे विद्यार्थियों को आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। रि-अपीयर की परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षुओं को 410 रुपये फीस जमा करवानी पड़ती है। प्रशिक्षुओं रित्विक, गुरप्रीत, शुभम, मनीष ने कहा कि एक बार फीस जमा करवा दी थी। कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हो सकी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव राज कुमार ने कहा कि जिन प्रशिक्षुओं ने रि-अपीयर परीक्षा नहीं दी थी, उनसे फीस नहीं ली जा रही। जबकि जिन विद्यार्थियों को रि-अपीयर आया है उन्हीं से फीस ली जा रही है।
विज्ञापन