फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indian kabaddi team will participate in asian games under captainship of ajay thakur

कप्तान अजय पर कबड्डी की बादशाहत कायम रखने का दारोमदार

Tue, 14 Aug 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 14 Aug 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
indian kabaddi team will participate in asian games under captainship of ajay thakur

एशियन गेम्स में कबड्डी की बादशाहत कायम रखने का दारोमदार इस बार सूबे के बेटे पर है। एशियन गेम्स में अजय ठाकुर की कप्तानी में भारतीय टीम चुनौती पेश करेगी। महिला टीम भी हिमाचल की दो बेटियों पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन


सिरमौर के शिलाई की प्रियंका नेगी और कुल्लू की कविता ठाकुर भी एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली भारतीय कबड्डी टीम में शामिल हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 15 अगस्त को दिल्ली से भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीमें रवाना होंगी।
विज्ञापन


जकार्ता में 19 से 24 अगस्त तक एशियन गेम्स होने जा रहे हैं। अजय ठाकुर भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की कप्तानी करेंगे। अजय ठाकुर की अगुवाई में भारतीय कबड्डी टीम लगातार तीसरी बार विदेशी दौरे पर जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत में अजय ठाकुर ने कहा कि इस बार युवा खिलाड़ियों का चयन किया गया है। दुबई मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन करने के बाद खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए पूरा दमखम टीम लगाएगी।


हर मैच में सौ फीसदी खेेल दिखाएंगे। इधर, प्रियंका और कविता ने कहा कि पिछले तीन महीने से प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रही हैं। एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed