भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का दीक्षांत समारोह इस दिन, 42 को मिलेंगी डिग्रियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना का दीक्षांत समारोह 30 नवंबर को एनआईटी हमीरपुर के सभागार में होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह स्नातकों को पदक और 42 स्नातकों को डिग्रियां दी जाएंगी। समारोह में अनुबंधक अध्यापक और वरिष्ठ वैज्ञानिक आईआईएमसी बंगलूरू प्रो. एलएम पटनायक मुख्य अतिथि होंगे।
आईआईआईटी के निदेशक प्रो. एस सेल्वकुमार ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि संस्थान में कुल 440 विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। जिनमें से 393 छात्र, 47 छात्राएं हैं। आईआईआईटी ऊना के स्थायी कैंपस का काम ऊना के सलोह में चल रहा है और वर्ष 2022 तक वह कार्य पूरा हो जाएगा। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के साथ ट्रिपल आईटी ने एमओयू साइन किया है। इससे विद्यार्थियों को लाभ होगा।
इनको मिलेंगी डिग्रियां और मेडल
कंप्यूटर साइंस में 25 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। चारवी जैन, आकाश मोहंती, जसप्रीत कौर, समृद्धि गुप्ता, निकिता, मिलन कुमार, राहुल, राजेश, पार्थ, संदीप, नवनीत, प्रशांत, अभिनव , राजीव रंजन, रोशन, संजीव, सेठी कुणाल, पायल पांडे, रजत, रत्न प्रसाद, मोहित शर्मा, आनंत कुमार, शहरयार, बिशन लाल, राघव शर्मा शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन विभाग के 16 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी।
इनमें सौरभ यादव, दीपांशु, बाला जी सिंह, तान्या, साहिल, रजत झा, अरुनव गांधी, दीपांशु, निखिल, आदित्य, आशीष, नैंसी चौहान, रवि प्रकाश, सुदर्शन सिंह, उत्कर्ष बाजपेयी , हर्षित कुमार शामिल हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन विभाग के 2014-18 बैच के पुखराज सैणी को भी डिग्री प्रदान की जाएगी। जबकि कंप्यूटर साइंस निभाग में निकिता मित्तल को गोल्ड, पार्थ गंभीर को सिल्वर तथा पायल पांडे को कांस्य पदक दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन विभाग के साहिल शर्मा को गोल्ड, तान्या को सिल्वर तथा अरुनभ गांधी को कांस्य मेडल प्रदान किया जाएगा।