11 हजार में से सिर्फ 1451 ने किया ग्राउंड टेस्ट पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11, 300 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किए थे। इनमें से सिर्फ 1451 अभ्यर्थियों ने ही ग्राउंड टेस्ट पास किया है। रामपुर कॉलेज के मैदान में आयोजित चार जिलों की सेना भर्ती में 1451 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। इस भर्ती के लिए किन्नौर, शिमला, सोलन और सिरमौर के 11, 300 युवाओं ने आवेदन किए थे।
चयनित युवाओं की शारीरिक और मेडिकल जांच चल रही है। मेडिकल पास कर चुके अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 31 जुलाई और 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी। छह दिन तक चली चार जिलों की सेना भर्ती शनिवार को समाप्त हो गई। भर्ती के लिए कुल 8500 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 1500 युवाओं के लिए रेस आयोजित की गई थी।
इनमें से 1451 युवाओं ने रेस पार कर अगले दौर में प्रवेश किया। चयनित युवाओं के मेडिकल जांच प्रक्रिया नौ जून तक चलेगी। मेडिकल जांच में पास होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब लिखित परीक्षा शिमला में आयोजित होगी। जर्नल ड्यूटी की लिखित परीक्षा 31 जुलाई और क्लर्क भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 18 अगस्त को आयोजित होगी।
एरिया रिक्रूटिंग ऑफिसर शिमला कर्नल योगेश जोशी ने बताया कि सेना भर्ती के लिए 1451 युवाओं ने रेस पार कर ली है। नौ जून तक अभ्यर्थियों की मेडिकल प्रक्रिया चलेगी। 31 जुलाई को सेना की जर्नल ड्यूटी और 18 अगस्त को क्लर्क ड्यूटी के लिए लिखित परीक्षा शिमला में आयोजित होगी।
एजूकेशन हवलदार बनने को 900 युवाओं ने लगाई दौड़
रामपुर कॉलेज के मैदान में भारतीय सेना में एजूकेशन हवलदार बनने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। दो दिन तक चलने वाली इस भर्ती में हिमाचल और हरियाणा राज्य से आए युवा पसीना बहा रहे हैं। यह भर्ती ऑल इंडिया वैकेंसीज के तहत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम के अभ्यर्थियों का चयन होगा।
सुबह चार बजे से सात बजे तक युवाओं ने दौड़ लगाई। भर्ती के पहले दिन साइंस स्ट्रीम के तहत एजूकेशन हवलदार के लिए कुल 900 युवाओं ने रेस में भाग लिया। इनमें से 230 युवाओं ने रेस पास कर अगले दौर में प्रवेश किया। अब इन अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच और मेडिकल प्रक्रिया होगी।
सोमवार को भर्ती के दूसरे दिन आर्ट्स स्ट्रीम के लिए युवा पसीना बहाएंगे। एरिया रिक्रूटिंग ऑफिसर शिमला कर्नल योगेश जोशी ने बताया कि रविवार को भर्ती के पहले दिन साइंस स्ट्रीम के लिए 900 अभ्यर्थियों ने रेस में भाग लिया। सोमवार को आर्ट्स स्ट्रीम के युवाओं के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी।