सेना में जाने का जज्बा है तो हो जाइए तैयार, युवाओं के लिए भर्ती का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर है। यह भर्ती 17 नवंबर से 19 नवंबर तक जिला ऊना के इंदिरा गांधी खेल मैदान में होगी।
खुली भर्ती रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार रैली में भाग लेने के लिए 18 सितंबर से 1 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रैली में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड का होना अनिवार्य है।
ये रहेगी आयु सीमा
एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 2 नवंबर के बाद उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती में भाग लेने के लिए 4 ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट 600 डीपीआई लेजर प्रिंटर का होना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड को मोड़े नहीं और कार्ड पर बार कोड अच्छे से प्रिंट होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि सैनिक सामान्य वर्ग के लिए आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष होनी अनिवार्य है, जिनका जन्म एक अक्तूबर 1998 से एक अप्रैल 2000 के बीच हुआ हो। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल सोमराज गुलिया ने इसकी पुष्टि की है।