फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   indian army is recruiting dsc soldier at jharkhand

यहां होगी डीएससी सिपाही की भर्ती, सैनिक कल्याण कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

Thu, 15 Mar 2018 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Thu, 15 Mar 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
indian army is recruiting dsc soldier at jharkhand

सैनिक कल्याण कार्यालय ने डीएससी सिपाही की भर्ती का शेड्यूल जारी किया है। पंजाब रेजिमेंट से सेवानिवृत्त सिपाही जीडी और सिपाही क्लर्क के जवानों की डीएससी में 2 अप्रैल को पंजाब रेजिमेंट सेंटर, रामगढ़ छावनी (झारखंड) में भर्ती होगी। 

विज्ञापन


उम्मीदवार 2 अप्रैल को रिपोर्ट पहुंचना सुनिश्चित करें। उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना मेजर (सेवानिवृत्त) रघवीर सिंह ने बताया कि भर्ती रैली में पंजाब रेजिमेंट से सेवानिवृत्त सिपाही जीडी/क्लर्क ही भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन


उम्मीदवार की आयु 46 साल से कम होनी चाहिए। चरित्र अच्छा होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास नहीं है तो कम से कम आर्मी थर्ड क्लास शिक्षा प्रमाण पत्र से पास होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन पर गए दो साल से कम की अवधि हो, चिकित्सा वर्ग शेप-1 होना आवश्यक है। आर्मी व सिविल के प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज बुक, 16 पासपोर्ट आकार के फोटो के अलावा यदि कृत्रिम दांत या चश्मा लगा हो तो वह अपने साथ ले जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed