फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   india won gold medals in Kabaddi, Volleyball and Wrestling at nepal

भारत ने इन तीन खेलों में जीता गोल्ड, हिमाचल के नौ खिलाड़ियों ने किया प्रतिनिधित्व

Fri, 29 Jun 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Updated Fri, 29 Jun 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
india won gold medals in Kabaddi, Volleyball and Wrestling at nepal

नेपाल में इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेलों में सूबे के नौ खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं। प्रतियोगिता जीतने के बाद प्रदेश के खिलाड़ी शुक्रवार को घर पहुंचे। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स एंड कल्चर डेवलपमेंट फाउंडेशन के महासचिव मनीष ग्रेवाल ने कहा कि दो देशों नेपाल और भारत की इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों के करीब 50 सदस्यों के दल ने नेपाल को हराकर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी में हिमाचल के खिलाड़ी अक्षय कुमार, विशाल, भार्गव और पंकज ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। कबड्डी में भारत के खिलाड़ियों ने नेपाल के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। 

एथलेटिक्स में हिमाचल के इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

india won gold medals in Kabaddi, Volleyball and Wrestling at nepal
demo pic

इसी तरह एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमाचल के राम कृष्ण ने 400 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल, 5000 मीटर की दौड़ में विशाल ने सिल्वर और 3000 हजार मीटर की दौड़ में रजत धीमान ने सिल्वर मेडल देश को दिलाया। 

उन्होंने कहा कि वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ी अंकुश राणा ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है और भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। कुश्ती प्रतियोगिता में सौरभ कौंडल ने गोल्ड मेडल जीता।

उधर, हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स एवं कल्चर डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ठाकुर ने खिलाड़ियों को देश को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिलाने पर बधाई दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed