फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inauguration of Inter College Sports Meet and Youth Festival at Nauni University

लड़कों के वर्ग में नौणी ने जीता वॉलीबाल का मैच

Tue, 24 Apr 2018 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नौणी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, नौणी (सोलन) Updated Tue, 24 Apr 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Inter College Sports Meet and Youth Festival at Nauni University

डॉ. वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स मीट और यूथ फेस्टिवल का आगाज हो गया। पहले दिन लड़कों के वॉलीबाल मैच में औद्यानिकी महाविद्यालय नौणी और औद्यानिकी व वानिकी महाविद्यालय नेरी के बीच मुकाबला हुआ, जिसे नौणी ने जीत लिया।

विज्ञापन


नेरी और वानिकी महाविद्यालय की लड़कियों की वॉलीबाल टीम के बीच भी मैच हुआ। तीन सेट में नेरी की टीम ने बाजी मारी। कबड्डी (लड़कियों) में वानिकी महाविद्यालय और नेरी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसे 26-24 से नेरी ने जीता।
विज्ञापन


लड़कों के कबड्डी में वानिकी महाविद्यालय और औद्यानिकी महाविद्यालय की टीमें आमने सामने रही जिसे वानिकी महाविद्यालय ने 60-24 के बड़े अंतर से जीता। फुटबाल में नेरी और औद्यानिकी महाविद्यालय के मैच में औद्यानिकी महाविद्यालय नौणी ने 3-0 के अंतर से जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान होंगी ये प्रतिस्पर्धाएं

Inauguration of Inter College Sports Meet and Youth Festival at Nauni University

इससे पहले शुभारंभ विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. जेएन शर्मा ने किया। विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के संकाय के लिए 200 मीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

खेल प्रतियोगिता में शॉटपुट, जैवलिन, डिस्कस थ्रो, लांग जंप, हाई जंप और ट्रिपल जंप में भी छात्र भाग लेंगे। इसके अलावा फुटबॉल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा भी होगी। मंगलवार से यूथ फेस्टिवल भी शुरू हो जाएगा जिसमें कई प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

यूथ फेस्टिवल में प्रतियोगिता को पांच श्रेणियों में बांटा गया है- संगीत, नृत्य, साहित्यिक, रंगमंच और ललित कला। ग्रुप नृत्य, भाषण, वन एक्ट प्ले, स्क्रिप्ट माइम, मोनो एक्टिंग, पोस्टर और रंगोली बनाने आदि जैसी प्रतियोगिता में छात्र अपने अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed