फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   iit mandi student eco friendly hydro project

आईआईटी के छात्र पर्यावरण से छेड़छाड़ किए बिना बनाएंगे बिजली

Wed, 08 Jun 2016 11:19 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 08 Jun 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
iit mandi student eco friendly hydro project
Students - फोटो : डेमो पिक

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के विशेषज्ञ बिना पर्यावरण से छेड़छाड़ किए बिजली तैयार करने की सरकार की योजना को पूरा करेंगे। आईआईटी में ईको फ्रेंडली स्माल हाइड्रो प्रोजेक्ट रायसन का मॉडल तैयार किया जाएगा। व्यास, रावी और पब्बर नदियों पर 22 ईको फ्रेंडली स्माल हाइड्रो प्रोजेक्ट बनाए जाने प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन


राज्य बिजली बोर्ड ने ईको फ्रेंडली तकनीक के पायलट प्रोजेक्ट रायसन का मॉडल तैयार करने की आईआईटी मंडी प्रबंधन से पेशकश की थी। आईआईटी प्रबंधन ने बोर्ड को मॉडल तैयार करने को फंड उपलब्ध करवाने की शर्त पर हामी भर दी है। इससे जल्द प्रदेश के
विज्ञापन


पर्यावरण से छेड़छाड़ किए बिना बिजली उत्पादन करने वाला देश का पहला राज्य बनने की उम्मीद है। विद्युत बोर्ड ने नवीन एवं नवीनीकरण मंत्रालय भारत सरकार (एमएनआरई) को ईको फ्रेंडली स्माल हाइड्रो प्रोजेक्ट रायसन का मॉडल के लिए फंड जारी करने को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी में बनेगा प्रोजेक्ट का हूबहू मॉडल
देश में ईको फ्रेंडली तकनीक से पहली बार बिजली तैयार की जा रही है। नदियों के बीच प्राकृतिक रूप से बने भू-खंडों में सुरक्षित प्रोजेक्ट तैयार करना अपने आप में एक चुनौती है।

विद्युत बोर्ड ने ईको फ्रेंडली प्रोजेक्टों के पायलट प्रोजेक्ट का हूबहू फिजिकल मॉडल आईआईटी में तैयार करने का निर्णय लिया है। मॉडल में नदियों के बने प्राकृतिक भू-खंडों जैसी परिस्थितियां तैयार की जाएंगी। मॉडल पर नदी में बाढ़ तथा अन्य आपदाओं का परीक्षण भी किया जाएगा।

कहां कितने मेगावाट का प्रोजेक्ट

iit mandi student eco friendly hydro project
आईआईटी मंडी

व्यास नदी पर कलाथ में 15,15 मील-1 में 11, 15 मील-2 में 10, कटराईं-1 में 21, कटराईं-2 में 13, रायसन-1 में 18, रायसन-2 में 22, रायसन-3 में 16, वावेली में 10, ढालपुर में 10, बजौरा-1 में 15, बजौरा-2 में 10 मेगावाट के प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। मंडी टाउन से संधोल तक चार, चंबा में रावी नदी पर तीन और रोहडू वैली की पब्बर नदी पर तीन ईको फ्रेंडली प्रोजेक्ट लगाने की योजना है।

आईआईटी मंडी के निदेशक ने ईको फ्रेंडली प्रोजेक्टों के मॉडल तैयार करने को विशेषज्ञ मदद देने के सहमति जताई है। आईआईटी में प्रोजेक्ट का मॉडल तैयार किया जाएगा। इसके लिए फंड उपलब्ध करवाने को नवीन एवं नवीनीकरण मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। -पवन कुमार कोहली निदेशक (सिविल) राज्य बिजली बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed