{"_id":"5b6adc4d4f1c1b913e8b5d84","slug":"iit-mandi-engineers-will-study-data-sciences","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आईआईटी मंडी के प्रशिक्षु इंजीनियर भी पढ़ेंगे डाटा साइंस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब आईआईटी मंडी के प्रशिक्षु इंजीनियर भी पढ़ेंगे डाटा साइंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 09 Aug 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के भावी इंजीनियर अब आंकड़ों के फेर में नहीं उलझेंगे। स्टैनफोर्ड और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की तर्ज पर आईआईटी मंडी भी प्रशिक्षु इंजीनियरों को डाटा साइंस की पढ़ाई करवाएगा। दावा किया जा रहा है कि आईआईटी मंडी देश का पहला इंजीनियरिंग संस्थान बन गया है, जिसने इस विषय में पढ़ाई शुरू की है।
विज्ञापन
इसी सत्र में हर संकाय के प्रथम वर्ष से प्रशिक्षुओं को यह विषय पढ़ाया जाएगा। अभी तक डाटा साइंस की पढ़ाई न्यूयार्क और स्टैनफोर्ड, अमेरिकन और टैक्सास यूनिवर्सिटी में ही थी। आईआईटी मंडी में इस सत्र में डाटा साइंस के तीन नए विषय शुरू किए हैं।
विज्ञापन
बीटेक प्रथम वर्ष में यह विषय पढ़ाया जाएगा। इसके बाद द्वितीय और तृतीय वर्ष में दो विषय प्रशिक्षुओं को पढ़ाए जाएंगे। वर्तमान में डाटा साइंटिस्ट की मांग बहुत अधिक है। संस्थान के हर संकाय में कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियर समेत हर प्रशिक्षु इस विषय को पढ़ेगा।
विज्ञापन
आंकड़ों से जुड़ी स्टडी का नाम है डाटा साइंस
डाटा साइंस आंकड़ों से जुड़ी स्टडी का नाम है। इसके तहत डाटा को जुटाकर उनके अध्ययन और विश्लेषण के माध्यम से भविष्य की योजना बनाई जा सकती है। कई कंपनियों ने अपने ग्राहक संबंधी डाटा के व्यापक संग्रहण और विश्लेषण के बाद कंपनी के नतीजों में काफी सकारात्मक सुधार किए हैं। डाटा साइंस में आंकड़े के विश्लेषण को तीन भागों में बांटा जाता है।
यह हैं संभावनाएं
हर फील्ड में डाटा के बढ़ते महत्व के कारण ऐसे प्रफेशनल्स की जरूरत महसूस की जाने लगी है, जो इन डाटा को इकट्ठा कर सके और उनका विश्लेषण कर सके। इसलिए इंडस्ट्री में बहुत तेजी से डाटा साइंटिस्ट की मांग बढ़ी है। इस फील्ड में डाटा एनालिस्ट, सीनियर इन्फार्मेशन एनालिस्ट, इन्फार्मेशन ऑफिसर, डाटा ऑफिसर, सॉफ्टवेयर टेस्टर, स्पोर्ट एनालिस्ट और बिजनेस एनालिस्ट के तौर पर कॅरिअर बना सकते हैं।
विषय शुरू करने वाला देश का पहला संस्थान : प्रो गोंजाल्विस
आईआईटी कंमाद में बुधवार को प्रेसवार्ता में निदेशक प्रो टिमोथी गोंजाल्विस ने डाटा साइंस विषय शुरू करने की जानकारी दी। दावा किया कि अभी देश की किसी भी आईआईटी में इस विषय को नहीं पढ़ाया जा रहा है। आईआईटी मंडी पहला ऐसा इंजीनियरिंग संस्थान है, जिसने इस विषय की पढ़ाई शुरू की है।