{"_id":"5d3ab2318ebc3e6c9d3b4b23","slug":"ignou-will-provide-free-education-to-sc-and-st-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा देगा इग्नू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा देगा इग्नू
Fri, 26 Jul 2019 01:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
IGNOU
- फोटो : फाइल फोटो
अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं को इग्नू मुफ्त शिक्षा देगा। इसके लिए इसी सत्र में युवाओं से आवेदन भी मांगे हैं। युवा बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीएसडब्लयू तथा सभी डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं या फिर इग्नू के चंबा स्थित सेंटर में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसा पहली बार हो रहा है कि युवाओं को पढ़ाई करने के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इससे पहले कई युवा पैसों के अभाव में पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते थे। अब ऐसा नहीं होगा। इग्नू से युवा मुफ्त में पढ़ाई कर पाएंगे। साथ ही युवाओं को क्लासें लगाने के लिए सेंटर में पूरा दिन भर बैठने की भी आवश्यकता भी नहीं होगी। आवेदन करने के बाद युवाओं को पाठ्यक्रम की सभी पुस्तकें घर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
वे घर बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। इससे उनका समय भी बचेगा। इग्नू सेंटर में उन्हें समय-समय पर ही जाना होगा। 2019 में शुरू होने वाले सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंध रखने वाले युवा विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर प्रोस्पेक्टस से आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
अंतिम तिथि से पहले इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला में ऑफलाइन भी जमा करवा सकते हैं। इग्नू के जिला समन्वयक राकेश राठौर ने बताया कि इग्नू की ओर से पहली बार अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक मात्रा में आवेदन करना चाहिए।