{"_id":"5f15abfa8ebc3e9f676a9eba","slug":"ignou-will-conduct-ug-and-pg-course-final-semester-exams-in-first-week-of-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू सितंबर के पहले सप्ताह में करवाएगा यूजी और पीजी कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू सितंबर के पहले सप्ताह में करवाएगा यूजी और पीजी कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं
Mon, 20 Jul 2020 08:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) सितंबर माह के पहले सप्ताह में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करेगा। बैचलर/मास्टर डिग्री के अलावा अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की सत्रांत परीक्षाएं सितंबर में ही आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही पीजी डिप्लोमा/डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों की जून 2020 सत्रांत परीक्षाएं सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होंगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने उक्त परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने, सत्रीय कार्य एवं परियोजना कार्य जमा करवाने की अंतिम तिथि को भी 31 जुलाई तक बढ़ाई है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने कहा कि संबंध में अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केन्द्र या इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, खलीणी, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रोजेक्ट, असाइनमेंट जमा करवाना की तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन