फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGNOU faces 148 meritorious faces, gets convocation at CPRI

सम्मान पाकर खिले इग्नू के 148 मेधावियों के चेहरे, सीपीआरआई में हुआ दीक्षांत समारोह

Mon, 17 Feb 2020 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Feb 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
IGNOU faces 148 meritorious faces, gets convocation at CPRI
इग्नू दीक्षांत समारोह शिमला - फोटो : अमर उजाला

इग्नू का दीक्षांत समारोह सीपीआरआई सभागार में करवाया गया। इस दौरान 148 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इन्हें डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला के निदेशक डॉ. एसएस सामंत मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए। उन्होंने क्षेत्रीय केंद्र स्तर के इस दीक्षांत समारोह में बुलाए गए प्रदेश भर के 148 मेधावियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


प्रदेश के डिग्री पूरी कर चुके 6,165 छात्रों में से इन्हीं छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान की गई। इन्होंने ने ही पंजीकरण करवाया था। इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर 2019 की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद इग्नू दुर्गम क्षेत्रों के छात्र और छात्राओं को शिक्षा सुविधा देने की जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहा है। मुख्य अतिथि ने कहा कि यहां से अर्जित शिक्षा और ज्ञान का समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में प्रयोग करें।
विज्ञापन


इस दौरान नई दिल्ली मुख्यालय में चल रहे इग्नू के 33वें दीक्षांत समारोह का लाइव दिखाया गया। इसमें मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के हाथों डिग्रियां प्रदान की गई। सीपीआरआई में हुए इस क्षेत्रीय स्तरीय दीक्षांत समारोह का आगाज अकादमिक प्रोसेशन से किया गया। मुख्य अतिथि ने समारोह में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला के वर्ष 2019 के प्रोफाइल का विमोचन भी किया। समारोह में मंच का संचालन डॉ. कुसुम सरस्वाल ने किया। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मोहन शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने पर खुशी
एमपीएस कोर्स में डिग्री पाने वाली भारती और रुचिका, एमएसीपी सायकोलॉजी डिग्री पाने वाली इंश्योरेंस कंपनी की कर्मी सविता बंटा ने कहा कि दीक्षांत समारोह में सम्मानित होकर खुशी हुई। इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। आरट्रैक में सेवारत गौतम चौधरी को स्नातक डिग्री प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को पढ़ाई जारी रखने का इग्नू अच्छा माध्यम है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed