फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGNOU extended the re registration date till June 30 in himachal

विद्यार्थियों को राहत, इग्नू ने बढ़ाई पुन: पंजीकरण के लिए तिथि

Tue, 04 Jun 2019 10:08 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
IGNOU extended the  re registration date till June 30 in himachal

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2019 के लिए यूजी और पीजी डिग्री के द्वितीय और तृतीय वर्ष, सेमेस्टर पद्धति कार्यक्रम में अगले सेमेस्टर में पुन: पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को 30 जून तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


जुलाई 2018 (वार्षिक पद्धति) और जनवरी 2019 (सेमेस्टर पद्धति) में पंजीकृत सभी छात्र अगले वर्ष/सेमेस्टर के लिए इग्नू की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त इग्नू के जुलाई 2019 सत्र के लिए नई एडमिशन लेने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। इसके तहत विभिन्न पीजी और यूजी डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केंद्र से या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र खलीणी, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed