फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGNOU extended the date of online admission till August 16

शिमला: इग्नू ने 16 अगस्त तक बढ़ाई ऑनलाइन प्रवेश की तिथि

Fri, 06 Aug 2021 09:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Aug 2021 09:12 PM IST
सार

प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी, जिसके लिए लिंक इग्नू की वेबसाइट पर दिया गया है। नए प्रवेश लेने और  पुन: पंजीकरण के लिए छात्र 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IGNOU extended the date of online admission till August 16
इग्नू(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए मास्टर, बैचलर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 16 अगस्त तक बढ़ा दिया है। वहीं बैचलर और मास्टर डिग्री में पंजीकृत छात्रों के लिए अगले वर्ष, सेमेस्टर के लिए पुन: पंजीकरण करवाने के लिए भी अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी, जिसके लिए लिंक इग्नू की वेबसाइट पर दिया गया है। नए प्रवेश लेने और  पुन: पंजीकरण के लिए छात्र 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। जुलाई 2021 सत्र लिए इग्नू में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी और डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में  नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान है।
विज्ञापन


बीएड, एमएड के 20 अगस्त तक भरे जाएंगे फार्म 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इसी माह अंत तक संभावित बीएड और एमएड की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। विवि ने परीक्षा फार्म भरने के लिए  20 अगस्त अंतिम तिथि तय की है। इसके बाद भरे जाने वाले परीक्षा फार्म पर विवि लेट फीस लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि की कार्यकारिणी परिषद की बैठक 21 को
हिमाचल प्रदेश विवि की कार्यकारिणी परिषद की 21 अगस्त को बैठक होगी। इसके लिए विवि कुलसचिव ने सभी विभागों से ऐजेंडा आइटम को 11 अगस्त तक भेजने को कहा है। आदेशों में कहा गया है कि विभागों से आने वाली एजेंडा आइटम में से ही बैठक का ऐजेंडा तैयार किया जाएगा, इसके अलावा कोई भी स्पॉट आइटम बैठक में नहीं रखी जाएगी। 

 

सीनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए विवि ने 21 तक मांगे आवेदन 

 हिमाचल प्रदेश विवि ने सीनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए 21 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह फेलोशिप विवि की आठ फैकल्टी में प्रति फैकल्टी एक ही दी जाएगी। जिसमें चयनित सीनियर रिसर्च फैलो को दो साल तक के लिए आठ हजार रुपये प्रतिमाह और छह हजार रुपये कंटीनजेंट ग्रांट दी जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया और इससे संबंधित नियम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। 

एमपीएड के लिए 11 अगस्त को ग्राउंड टेस्ट 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में शारीरिक शिक्षा विभाग में एमए एजूकेशन और एमपीएड डिग्री कोर्स में प्रवेश की चल रही प्रक्रिया में 11 अगस्त को विवि खेल मैदान में ग्राउंड टेस्ट होगा। टेस्ट सुबह नौ बजे से शुरू होगा। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि ग्राउंड टेस्ट में भाग लेने वाले छात्रों को अपने साथ आवश्यक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ लानी होगी। इसमें आवेदन पत्र का प्रिंट, दसवी का प्रमाण पत्र, मूल हिमाचली प्रमाण पत्र, नौकरी में लगे आवेदनकर्ताओं को अपने विभाग से एनओसी साथ लाना होगा। पहचान पत्र की फोटो कॉपी साथ लानी होगी। मैदान में स्पोर्ट्स ड्रेस में आना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed