फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGNOU examinations will be held in 30 centers in Himachal

हिमाचल में 30 केंद्रों पर इस दिन से होंगी इग्नू परीक्षाएं

Thu, 30 May 2019 04:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
IGNOU examinations will be held in 30 centers in Himachal

हिमाचल में इग्नू की परीक्षाएं के लिए 30 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की परीक्षाएं एक जून से शुरू हो रही हैं। जेल बंदियों में शामिल इग्नू कोर्स करने वालों के लिए प्रदेश की तीन जेलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


इनमें आदर्श कारागार कंडा शिमला, जिला कारागार सोलन और जिला कारागार नाहन में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 26,699 परीक्षार्थी विभिन्न कोर्स की परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि इग्नू मुख्यालय दिल्ली और क्षेत्रीय केंद्र शिमला से एसएमएस से सभी  परीक्षार्थियों को सूचित कर दिया गया है। इग्नू की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को इग्नू से जारी पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। यदि किसी परीक्षार्थी का नाम परीक्षा केंद्र को भेजी कट लिस्ट में न मिले तो वह भी परीक्षा दे सकता है, उसे वेबसाइट से डाउनलोड किया हाल टिकट लाना होगा। वे अपना इग्नू पहचान पत्र अवश्य साथ लाएं।

प्रायोगिक परीक्षा के लिए अलग से तय होगी तिथि 

इसी के आधार पर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा हाल में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने कहा कि इग्नू से बीसीए और एमसीए कोर्स कर रहे छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और हाल टिकट प्रवेश पत्र अलग से जारी किए जाएंगे।

इसके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। बी लाइब्रेरी साइंस परीक्षार्थी अपनी प्रायोगिक परीक्षा के परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए परीक्षा केंद्र के परीक्षा अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं। इस संदर्भ में इग्नू के फोन नंबर 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed