फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGNOU BSc nursing entrance exam on 24 september

इग्नू की बीएड, बीएससी नर्सिंग कोर्स प्रवेश परीक्षा का शेडयूल जारी

Sat, 23 Sep 2017 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Sep 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
IGNOU BSc nursing entrance exam on 24 september

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र जनवरी 2018 में बीएड और बीएससी नर्सिंग(पोस्ट बेसिक ) और मैनेजमेंट  कार्यक्रम में प्रवेश को 24 सितंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक पूनम सिंह ने कहा कि इन कोर्स की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में शिमला, सोलन, मंडी और धर्मशाला स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में परीक्षा केंद्र में 175 परीक्षार्थियों के चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है।

विज्ञापन


इन कोर्स में प्रवेश को आवेदन करने वाले सभी परीक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से परीक्षा के हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैँ। इस बारे में उनके दिए ई मेल और मोबाइल नंबर पर मैसेज कर सूचना भेजी गई है। इसके बावजूद यदि कोई परीक्षार्थी हॉल टिकट डाउनलोड न कर पाए हों तो वे इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र में संपर्क इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है, परीक्षार्थी को अपना आवेदन पत्र, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आबंटित परीक्षा केंद्र में सूचित  करें। अभ्यर्थियों द्वारा गलत सूचना प्रदान करने पर उनकी पात्रता रद्द कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्र परिवर्तन करने के लिए कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed