{"_id":"612f7d578ebc3e679d6d1226","slug":"ignou-admission-date-extended-till-15th-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक बढ़ी तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक बढ़ी तिथि
Wed, 01 Sep 2021 06:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Sep 2021 06:47 PM IST
सार
उम्मीदवार इग्नू के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर ओडीएल (ओपन डिस्टेंस लर्निंग) कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू के समन्वयक डॉ. अमरजीत अत्री ने कहा कि शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
इग्नू में प्रवेश के लिए बढ़ी तिथि
- फोटो : IGNOU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इग्नू में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक प्रवेश के लिए आवेदन और पुन: पंजीकरण करवा सकते हैं। पूर्व में विद्यार्थियों को इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन कई विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में अब ऐसे विद्यार्थियों को और समय दिया गया है और यह विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार इग्नू के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर ओडीएल (ओपन डिस्टेंस लर्निंग) कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू के समन्वयक डॉ. अमरजीत अत्री ने कहा कि शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन