इक्डोल ने दो माह बाद भी नहीं भेजा स्टडी मैटीरियल, छात्र परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में नैक ने प्रदेश विवि को ग्रेड ए तो प्रमाणित कर दिया है, लेकिन धरातल पर सचाई कोसों दूर नजर आ रही है। मामला एचपीयू के दूरस्थ शिक्षा केंद्र इक्डोल का है। एचपीयू के दूरस्थ केंद्र से पत्रकारिता में लागू सत्र में दाखिला लेने वाले मुकेश, अनिल, पंकज, एमए पॉलिटिकल साइंस में राजेश, अरुण, नेहा, आंचल, एमए हिस्ट्री में प्रयास, विवेक, रजत, अनुपम, एमए इंग्लिश में
सौरभ, रोहित, राहुल समेत दर्जनों दूसरे दूरस्थ विभागों के छात्रों का आरोप है कि विवि के इक्डोल विभाग ने दाखिले के दो माह बाद भी उन्हें परीक्षा कोर्स स्टडी मैटीरियल नहीं भेजा है। कई बार दूरस्थ विभाग समेत पूछताछ केंद्रों पर समस्या को लेकर भी संपर्क साधा गया, लेकिन फोन कॉल ही अटेंड नहीं किए गए। कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि समस्या को लेकर वे व्यक्तिगत तौर पर भी विवि के दूरस्थ केंद्र जा चुके हैं।
परसों से परीक्षा, नहीं मिले रोलनंबर
कहा कि 23 नवंबर से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, लेकिन एचपीयू से उन्हें किताबें नहीं भेजी गई हैं। लिहाजा, बिना तैयारी वे परीक्षाओं को ड्रॉप करने पर मजबूर हैं। एमए इंग्लिश के छात्र अजय राणा ने बताया कि मजबूरन वे परीक्षा ड्रॉप करने जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अगले सेमेस्टर की प्रवेश फीस के साथ पिछले सेमेस्टर की भी दोबारा से सारी फीस भरनी होगी। इसको लेकर एचपीयू को जवाबदेही तय करनी होगी।
एचपीयू दूरस्थ केंद्र समेत, रेगुलर अध्ययनरत अभ्यर्थियों के पहले, तीसरे और चौथे सेमेस्टर की 23 नवंबर से परीक्षाएं हैं, लेकिन अभी तक दर्जनों छात्रों को रोलनंबर नही मिले हैं। वहीं, विवि के दूरस्थ केंद्र निदेशक डॉ. प्रदीप वैद्य ने कहा कि मामला अभी उनके ध्यान में आया है। समस्या पर तमाम छात्रों को विभाग की ओर से उचित जानकारी दी जा रही है।